सहरसा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप; गले में फंदा डालकर हत्या की आशंका

सहरसा। जिले के बनगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पिता अरविंद शर्मा ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।



अरविंद शर्मा के अनुसार, पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर अक्सर मारपीट होती थी। उन्होंने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से दामाद ने उनकी बेटी की बातचीत भी बंद करवा दी थी। शनिवार शाम ससुराल के पड़ोसियों ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी।


सूचना मिलने के बाद पिता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां पहुंचने तक पति समेत ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर जा चुके थे। आंगन में बेटी का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने बनगांव थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।


मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की गले में फंदा डालकर हत्या की गई है। वहीं, बनगांव थानाध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *