अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहरसा। जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मठ्ठा चौक के पास मंगलवार की देर शाम अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मुबारकपुर निवासी रामचरित्र यादव की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम सुलेखा देवी बाजार जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान मठ्ठा चौक के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।



महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि सुलेखा देवी के दो पुत्र हैं। उनका परिवार खेती-बारी पर निर्भर था और इसी से घर का भरण-पोषण होता था।


हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

Related Posts

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

सहरसा के बटराहा में प्रभु टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लाख से अधिक का सामान जलकर राख होने का अनुमान

सहरसा के बटराहा में प्रभु टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लाख से अधिक का सामान जलकर राख होने का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *