अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहरसा।  बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआ नहर के पास अज्ञात चारपहिया वाहन की ठोकर से घायल 37 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान रविवार देर शाम मौत हो गई। मृतका की पहचान महिषी स्थित तारास्थान के बगल वार्ड संख्या-13 निवासी संजीत महतो की पत्नी सुलेखा देवी (37) के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में परिजन शंकर कुमार ने बताया कि बुधवार को सुलेखा देवी आंख दिखाने के लिए बाइक से सहरसा आई थीं। घर लौटने के दौरान बनगांव रोड स्थित रहुआ नहर के पास एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।


हादसे के बाद घायल महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया। दरभंगा में इलाज के दौरान रविवार देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।


महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। उनके पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई में लगी है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *