सहरसा में आज शाम कलेक्ट्रेट के सामने होगा भास्कर महोत्सव का आयोजन, छठ गीतों से भक्तिमय होगा माहौल

सहरसा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के सामने भास्कर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।



आयोजन की तैयारी में जुटे आनंद झा ने बताया कि रविवार को संध्याकालीन अर्घ्य के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भास्कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आए कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। छठ पूजा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे माहौल को भक्तिमय बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को लेकर कलाकारों और आयोजन समिति द्वारा अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


वहीं, आयोजन स्थल पर व्यवस्था को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने नाराजगी भी जताई है। लोगों का आरोप है कि कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पोखर पर एक ही स्थान पर दो तरह की सजावट और अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसे लेकर लोगों ने जिला प्रशासन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ जैसे लोक आस्था के महापर्व पर सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *