सहरसा: कमला बलान नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवती की मौत, चार घंटे की देरी से पहुंची टीम पर उठे सवाल

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-6 में कमला बलान नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने युवती का शव नदी से बरामद किया।



मृतका की पहचान जलई वार्ड नंबर-6 निवासी हरेराम चौपाल की 18 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बचाव दल को भेजा गया। वहीं, अंचलाधिकारी को भी सूचना दी गई। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि बचाव कार्य से संबंधित टीम के पहुंचने में करीब चार घंटे की देरी हुई। लोगों का कहना है कि यदि समय पर बचाव कार्य शुरू होता, तो शायद युवती की जान बचाने की कोशिश और प्रभावी हो सकती थी।



काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने नदी से पूजा कुमारी का शव बरामद किया। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


फिलहाल घटना से गांव में शोक का माहौल है। मामले में बचाव दल के पहुंचने में हुई कथित देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *