आईपी गुप्ता ने कोलकाता भगदड़, जेएनयू में आरएसएस के पथ संचलन और पप्पू यादव के बयान पर जताई चिंता

सहरसा। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता उर्फ आईपी गुप्ता ने रविवार को शिवपुरी स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कोलकाता भगदड़, जेएनयू में आरएसएस के पथ संचलन और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।

कोलकाता भगदड़ की घटना पर जताया दुख

विधायक आईपी गुप्ता ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान 19 लोगों की मौत की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इसे बेहद दुखद और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जेएनयू में आरएसएस के पथ संचलन पर उठाए सवाल

जेएनयू में विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस के पथ संचलन को लेकर भी आईपी गुप्ता ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में आरएसएस से जुड़े लोगों की मौजूदगी बढ़ रही है। जेएनयू जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होना उनके अनुसार चिंता का विषय है।

पप्पू यादव के बयान को बताया विवादित और उकसाने वाला



पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के उस बयान पर भी आईपी गुप्ता ने असहमति जताई, जिसमें महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने वाले को दो लाख रुपये इनाम देने की बात कही गई थी। उन्होंने इस बयान को विवादित और उकसाने वाला बताते हुए कहा कि अपराधियों को पकड़ना और उन्हें सजा दिलाना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से हिंसक घटनाओं को बढ़ावा मिल सकता है और असामाजिक तत्व इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति ऐसे बयान से प्रेरित होकर हिंसक वारदात को अंजाम देता है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने पप्पू यादव को ऐसे बयानों से बचने की नसीहत दी।


अंत में आईपी गुप्ता ने कहा कि बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *