खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) वार्ड नंबर 1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार शर्मा, पिता स्व. सुभक दास के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, रविन्द्र कुमार शर्मा अपने खेत में फसल देखने गए थे। फसल देखकर वापस लौटने के दौरान रास्ते में सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा लेकर पहुंचे।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक किसान थे। उनके परिवार में चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

वहीं, घटना की सूचना बिहरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की दी गई मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉटम के लिए जुट गई हैं ।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *