सहरसा: अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर सहरसा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिषी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर से एक देशी रायफल और एक यामाहा R15 मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि महिषी थाना क्षेत्र के टिकोलवा गांव, वार्ड नंबर-10 निवासी रतन सादा, पिता रमेश सादा ने अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल उसके घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान घर से 01 देशी रायफल बरामद की गई। साथ ही मौके से 01 यामाहा R15 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। बरामद रायफल और मोटरसाइकिल के संबंध में परिजनों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया।
इस मामले में महिषी थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी रतन सादा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
कार्रवाई में पुअनि संदीप कुमार, महिषी थाना सहित सशस्त्र बल, महिषी थाना की टीम शामिल रही।


