सहरसा एसपी का औचक निरीक्षण, महिला थाना समेत SC/ST थाना और AHTU कार्यालय में जांचे दस्तावेज

सहरसा: पुलिस अधीक्षक, सहरसा द्वारा शनिवार की संध्या महिला थाना, SC/ST थाना एवं जिला AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने एवं कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।

इस क्रम में स्टेशन डायरी, आगंतुक पंजी, अनुसंधान पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों से लंबित मामलों एवं अनुसंधान की स्थिति की जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को अभिलेखों का नियमित एवं सही तरीके से संधारण करने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा आम लोगों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *