सहरसा में दिनदहाड़े महिला को लगी गोली, दाहिने पैर को छूते हुए निकली गोली

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के बालवाहाट थाना क्षेत्र के चपरा चौक के पास बुधवार को दिनदहाड़े गोली चलने से एक महिला घायल हो गई। गोली महिला के दाहिने पैर को छूते हुए निकल गई। घायल महिला की पहचान कोपरिया सरोजा निवासी 55 वर्षीय सुमित्रा देवी, पत्नी ललन यादव के रूप में हुई है।


घायल महिला के अनुसार, बालवाहाट की ओर से एक स्कॉर्पियो और बाइक सवार के बीच विवाद होते हुए वे लोग चपरा चौक की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चौक के पास स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति ने बाइक सवार पर गोली चला दी। गोली वहां बैठी सुमित्रा देवी के दाहिने पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गईं।



घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अपने वाहन से सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। 112 पुलिस टीम के कर्मी मिथिलेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि अज्ञात लोगों द्वारा एक महिला को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।



वहीं, बालवाहाट थाना अध्यक्ष ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *