उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में मेधावी विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति, किसानों का भी हुआ सम्मान

सहरसा। कहरा प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में बायोस्टड इंडिया लिमिटेड की ओर से ‘पढ़ाई में सहारा, कर्तव्य हमारा’ अभियान के तहत बायोजाईम प्रगति छात्रवृत्ति सह किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के दसवीं कक्षा के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


समारोह में चयनित 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में 3-3 हजार रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया।



इस दौरान विद्यार्थियों और किसानों को खेती में उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जैविक कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बताया गया कि जैविक कृषि में उपयोग किए जाने वाले तत्व मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, पौधों की जड़ों एवं उत्पादक शाखाओं के विकास, पोषक तत्वों के अवशोषण, पौधों की तनाव सहने की क्षमता तथा फसल की वृद्धि और गुणवत्ता में सहायक होते हैं।



कार्यक्रम के दौरान किसानों को जैविक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि आधुनिक एवं जैविक कृषि तकनीकों के समन्वय से किसानों की उत्पादकता और आय में वृद्धि की जा सकती है।



मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिन्द्र मिश्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद कुमार, टीएसएम बैद्यनाथ कुमार, एमडीओ दीपक कुमार सिंह, स्थानीय वितरक पो. चुनचुन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *