सहरसा में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम, चला हरित अभियान

सहरसा। नवहट्टा प्रखंड में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जन जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।


वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया और हरित अभियान चलाया गया। उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल एवं जमीन की रक्षा करने तथा जैव विविधता के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के हर व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान स्थानीय लोगों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


इस अवसर पर DFO भरत चिंतापल्ली, वन विभाग के रेंजर वीरेन्द्र कुमार राय सहित विभाग के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *