सहरसा में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे किसान की मौत, चार गंभीर घायल


सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पतरघट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।



घटना पतरघट प्रखंड की विशनपुर पंचायत के कपसिया वार्ड संख्या-11 की है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद किसान खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और हवा से बचने के लिए सभी किसान पास के एक आम के बगीचे में चले गए।


बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक जोरदार वज्रपात हुआ। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कपसिया गांव निवासी 50 वर्षीय रामप्रवेश यादव, पिता दानी यादव, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दानी यादव (70), रंजीत झा (47), जटाशंकर रजक (30) और मंजी कुमार (38) गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायल कपसिया गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं।



घटना की सूचना मिलते ही पतरघट थाना अध्यक्ष शशि कुमार, अपर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

पीएचसी प्रभारी डॉ. बबीता कुमारी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *