भपटिया चकला के पास भीषण सड़क हादसा, तेल टैंकर और ट्रक की टक्कर से 12 घंटे जाम

सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भपटिया चकला के समीप रविवार को तेल टैंकर और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर करीब 12 घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सौरबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।


हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के कोरिया पट्टी निवासी प्रमोद यादव तथा बेगूसराय जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दौना गांव निवासी तनवीर के रूप में हुई है।

दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।


दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क पर बुरी तरह फंस गए थे, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में जेसीबी मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
सौरबाजार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कराया और सड़क को खाली कराया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *