संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

सहरसा में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कांटेक्ट रूम प्रभारी मिन्नत रहमानी एवं प्रदेश से आए संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पार्टी संगठन को जिला से लेकर प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मनोज जी, संदीप जी, नागेंद्र त्यागी जी एवं दिलीप यादव जी उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और आम लोगों तक कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।


इस दौरान पार्टी की मजबूती, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाने में सक्षम होगी।


बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *