पूर्व सैनिक सेवा परिषद सहरसा शाखा का वार्षिक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

सहरसा। कोशी प्रमंडल के सहरसा जिले में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, बिहार की सहरसा शाखा की वार्षिक बैठक का आयोजन केंद्रीय विद्यालय के समीप स्थित परिषद कार्यालय में किया गया।

बैठक में संगठन की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पूर्व सैनिक वीर सेनानियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश स्तरीय वार्षिक अधिवेशन 12 अप्रैल को पटना में आयोजित हुआ था, जिसमें निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा को कोसी प्रमंडल प्रभारी तथा गोपाल मिश्र को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके बाद सहरसा शाखा की नई कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई।सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए दिनेश प्रसाद यादव को अध्यक्ष, हवलदार विभाष प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष, विकास मिश्रा को कोषाध्यक्ष तथा शशि भूषण गुप्ता को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।


नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और पूर्व सैनिकों के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।


नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि पूर्व सैनिकों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान संगठन की पहली प्राथमिकता होगी।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *