दबंगों पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के मोबारकपुर पंचायत निवासी अशोक राम ने कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक को आवेदन देकर अपनी खतियानी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।


आवेदन में अशोक राम ने कहा है कि उनकी खतियानी जमीन मौजा गोरियामा, थाना सलखुआ में स्थित है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग और भू-माफिया प्रवृत्ति के लोगों ने जबरदस्ती उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित के अनुसार आरोपित लोग लगातार उन्हें और उनके परिवार को अपहरण, अंग-भंग और हत्या जैसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।


पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की शिकायत स्थानीय अंचल कार्यालय और थाना में करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आवेदन में उन्होंने कहा कि आरोपितों की पहुंच बड़े अधिकारियों और नेताओं तक है, जिस कारण प्रशासन कार्रवाई से बच रहा है।
अशोक राम ने डीआईजी से उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

Related Posts

कोसी पूर्वी तटबंध के बाहरी इलाके में कई जगह सीपेज, मौके पर पहुंची जल संसाधन विभाग की टीम

कोसी पूर्वी तटबंध के बाहरी इलाके में कई जगह सीपेज, मौके पर पहुंची जल संसाधन विभाग की टीम

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, CBI केस दर्ज होने पर पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू बोले- अब होगा हत्यारों का पर्दाफाश, बड़े नाम आएंगे सामने

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़, CBI केस दर्ज होने पर पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू बोले- अब होगा हत्यारों का पर्दाफाश, बड़े नाम आएंगे सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *