गौसपुर चौक गोलीकांड का 12 घंटे में खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार; जमीन विवाद में चली गोली, मछली व्यवसायी घायल

सहरसा।सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर चौक पर गुरुवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी मामले में सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले का खुलासा सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने सलखुआ थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।



एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीआईयू (DIU) एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगातार छापेमारी कर सौरबाजार थाना क्षेत्र के खैरा निवासी वंसराज यादव एवं हंसराज यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



गौरतलब है कि गुरुवार को गौसपुर चौक के समीप दो बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस दौरान बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गंज वार्ड संख्या-20 निवासी 26 वर्षीय मछली व्यवसायी राजा कुमार, पिता कामों सिंह, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गोली उनकी गर्दन में लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया गया, जहां फिलहाल एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का परिणाम है। गौसपुर निवासी रामसोगारथ यादव और खैरा निवासी अशोक यादव के बीच भूमि विवाद को लेकर तनाव था। गुरुवार को रामसोगारथ यादव द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने के उद्देश्य से अपराधियों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग की, जिसकी चपेट में राह से गुजर रहे मछली व्यवसायी राजा कुमार आ गए।


इस मामले में रामसोगारथ यादव के आवेदन पर 9 नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *