सहरसा में कोसी विकास संघर्ष मोर्चा सांसद दिनेश चंद्र यादव को देगा “कोसी रत्न” सम्मान

कोसी विकास संघर्ष मोर्चा ने मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव को “कोसी रत्न” सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मोर्चा के नेताओं ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की।


प्रेस वार्ता में मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता विनोद कुमार झा एवं संरक्षक सह पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने बताया कि कोसी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार में सांसद दिनेश चंद्र यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्हीं कार्यों को देखते हुए मोर्चा की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।


मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने कहा कि यह सम्मान किसी राजनीतिक विचारधारा से जुड़ा नहीं है, बल्कि कोसी क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित व्यक्ति के कार्यों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सांसद दिनेश चंद्र यादव ने अपने सार्वजनिक जीवन में कोसी क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है।


मोर्चा के संरक्षक प्रवीण आनंद ने बताया कि आगामी 12 जुलाई को सहरसा जिला परिषद परिसर स्थित पूजा बैंक्वेट हॉल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, चिकित्सक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, व्यवसायी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में सांसद दिनेश चंद्र यादव को “कोसी रत्न” से अलंकृत किया जाएगा।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *