लक्ष्मणिया चौक की बदहाल सड़क के विरोध में धरने पर बैठे मैयर, स्थायी समाधान की उठाई मांग


सहरसा: नगर निगम क्षेत्र के लक्ष्मणिया चौक की जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। सहरसा नगर निगम के मैयर बैन प्रिया ने घोषणा की है कि बार-बार शिकायत और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर उन्होंने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।


धरने पर बैठे मैयर ने कहा कि लक्ष्मणिया चौक की बदहाल स्थिति से आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर निगम प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि “जब तक लक्ष्मणिया चौक की समस्या का स्थायी निदान नहीं होगा, तब तक मेरा धरना जारी रहेगा।”


धरना शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने भी इसका समर्थन किया और नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *