देर रात घर से निकले युवक का शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला, दो सप्ताह बाद होनी थी शादी

.सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के तिरासी पंचायत वार्ड संख्या 5 में शुक्रवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिरासी वार्ड संख्या 5 निवासी सज्जन कुमार, पिता संजय चौधरी, के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि सज्जन कुमार गुरुवार देर रात घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। पड़ोसियों द्वारा दी गई जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और तीन बहन में चौथे स्थान पर था। परिजनों ने बताया कि सज्जन कुमार की शादी महज दो सप्ताह बाद होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।


परिजन युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंकने का आरोप लगा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Posts

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

जिला विधिवेत्ता संघ के प्रपत्रों की कथित फर्जी छपाई और बिक्री का मामला, एसपी से जांच की मांग

जिला विधिवेत्ता संघ के प्रपत्रों की कथित फर्जी छपाई और बिक्री का मामला, एसपी से जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *