छात्र संगठन की कमान फिर मिली अभिमन्यु पटेल को, कहा- पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर करेंगे मजबूत
मधेपुरा। छात्र जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक विस्तार के तहत अभिमन्यु पटेल को लगातार तीसरी बार छात्र जदयू मधेपुरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के छात्र प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद छात्र प्रकोष्ठ के नवमनोनीत विश्वविद्यालय, जिला एवं नगर अध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें अभिमन्यु पटेल को पुनः मधेपुरा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस मनोनयन पर अभिमन्यु पटेल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, छात्र प्रभारी रुहेल रंजन तथा छात्र प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार के नेतृत्व में संगठन को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया जाएगा।
अभिमन्यु पटेल ने कहा कि पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और पंचायतों के एक-एक छात्र तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। युवाओं और छात्रों को संगठन से जोड़कर छात्र जदयू को मजबूत बनाया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव, आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, सिंहेश्वर विधायक रमेश ऋषिदेव, बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता, बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप कुमार, मधेपुरा की वर्तमान जिलाध्यक्ष गुड्डी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विजेंद्र नारायण यादव, संतोष संगम तथा युवा जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मेहता सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर अभिमन्यु पटेल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।






