डीआईजी ने यातायात डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, कार्यप्रणाली और अभिलेखों का लिया जायजा

एसपी की मौजूदगी में कार्यालय की साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सहरसा भी मौजूद रहे।


निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, कर्मियों की उपस्थिति तथा कार्यालय में उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय के दैनिक कार्यों के निष्पादन और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति की भी समीक्षा की।


इस दौरान डीआईजी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कार्यालयी कार्यों का समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने तथा कार्यालय में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।


उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण का उद्देश्य कार्यालय की कार्यक्षमता में सुधार लाने और यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाना रहा।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *