कोलकाता की घटना दुखद, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: विधायक संजय कुमार सिंह

पप्पू यादव के बयान पर भी साधा निशाना, बोले- मीडिया में बने रहने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को अनर्गल बयान नहीं देना चाहिए

सहरसा। कोलकाता में हुई दुखद घटना पर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कोलकाता में हुई घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस तरह की घटनाएं सभी को दुखी करती हैं। घटना के लिए जो भी दोषी हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।


विधायक ने कहा कि घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है, जिसका नेतृत्व हाईकोर्ट के जज कर रहे हैं। इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच के दौरान जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलेगी।


वहीं, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह के अनर्गल बयान देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और उन्हें कोई भी बयान देने से पहले उसके प्रभाव और परिणामों के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को सोच-समझकर बयान देना चाहिए, ताकि समाज में उसका गलत प्रभाव न पड़े।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *