मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने के दौरान पोखर में डूबे 55 वर्षीय किशोर चौधरी, मौत से परिवार में मचा कोहराम

बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने के दौरान पोखर में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में शोक का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के तिरासी गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी किशोर चौधरी, पिता स्वर्गीय जुगल चौधरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किशोर चौधरी मखाना पोखर में मछली पकड़ने के लिए जाल लगा रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर नवहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अचानक हुई इस मौत से पूरे इलाके में शोक व्याप्त है।


फिलहाल, पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *