कृषि कर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले बीज विक्रेता पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मधुबनी पुलिस ने प्रखंड कृषि तकनीकी सहायक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी बीज विक्रेता और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड कृषि कार्यालय से जुड़ा है।



बताया जा रहा है कि 7 मई 2026 को बीज वितरण के दौरान गड़बड़ी का विरोध करने पर प्रखंड कृषि तकनीकी सहायक रणधीर कुमार सिंह पर बीज विक्रेता लालू यादव और उसके पुत्र अभिषेक कुमार ने गले में गमछा डालकर जानलेवा हमला कर दिया था। इस घटना में रणधीर कुमार सिंह घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्होंने मधवापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।



घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार चौधरी ने आरोपी बीज विक्रेता लालू यादव का लाइसेंस रद्द कर दिया।


वहीं, मधवापुर थाना में दर्ज मामले में एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी लालू यादव और उसके पुत्र अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *