भाजपा में दिवाकर सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर पाटी में खुशी की लहर

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश की ओर से प्रदेश पदाधिकारी टीम की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में कोशी प्रमंडल क्षेत्र से भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं मधेपुरा जिला प्रभारी दिवाकर सिंह को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर सहरसा भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे कोशी क्षेत्र में संगठन की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम बताया है।


दिवाकर सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1990 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने संगठन में नगर अध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी, जिला मंत्री, जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। लंबे संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।



भाजपा नेताओं ने कहा कि दिवाकर सिंह के प्रदेश मंत्री बनने से कोशी क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


दिवाकर सिंह को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, पूर्व विधान पार्षद श्रीमती नूतन सिंह, निवर्तमान प्रदेश महामंत्री श्रीमती लाजवंती झा, डॉ. राम नरेश सिंह, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, भैरवानंद झा, अनमोल भगत, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, राजीव रंजन साह, मिहीर झा, रिंकी देवी,

पूजा सिंह राठौर, जिला मंत्री पंकज पाठक, मुकेश मानस, अरविंद भगत, कुमार गौरव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा कुमार, अमर ज्योति, अभिनंदन कुशवाहा, विजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, महावीर यादव, अभिषेक पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *