सहरसा में शुरू होगा आधुनिक “आधार सेवा केंद्र”, बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा

सहरसा जिले में आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आधार सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु UIDAI द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त “आधार सेवा केंद्र” प्रारंभ किया जा रहा है। इस केंद्र पर आधार नामांकन, मोबाइल नंबर अपडेट, पता सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, बच्चों का आधार अपडेट सहित सभी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।



इस आधार सेवा केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बुजुर्ग नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा एवं प्राथमिकता सेवा की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें लंबी कतार में प्रतीक्षा न करनी पड़े। केंद्र पर व्हीलचेयर सुविधा, बैठने की उचित व्यवस्था एवं सहयोगी स्टाफ की भी उपलब्धता रहेगी।



UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार आधार सेवा केंद्र नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं सुगम सेवा प्रदान करेगा। यहां आधार से जुड़ी सेवाएं निर्धारित सरकारी शुल्क पर ही उपलब्ध होंगी।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आधार संबंधी किसी भी कार्य हेतु अधिकृत आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें तथा निर्धारित शुल्क से अधिक भुगतान न करें।

उपलब्ध सेवाएं:

• नया आधार नामांकन (निःशुल्क)
• मोबाइल नंबर एवं पता अपडेट
• बायोमेट्रिक अपडेट
• 5-7 एवं 15-17 वर्ष के बच्चों का Mandatory Biometric Update (MBU) निःशुल्क
• आधार डाउनलोड एवं रंगीन प्रिंट की सुविधा

विशेष सुविधाएं:

• बुजुर्गों के लिए प्राथमिकता सेवा
• गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष सहायता
• दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर सुविधा
• आरामदायक बैठने एवं प्रतीक्षा की व्यवस्था

नोट: आधार नामांकन निःशुल्क है तथा अन्य सभी अपडेट के लिए UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क ही देय होगा।

Appointment बुकिंग के लिए UIDAI की आधिकारि

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *