सहरसा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर, दुकान क्षतिग्रस्त



सहरसा जिले के बलुआहा इलाके में शनिवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां ट्रक और पिकअप वैन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा बलुआहा पुल से कुछ दूरी पर सुबह करीब चार बजे हुआ।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।



हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों वाहनों के चालकों को बाहर निकाला गया। पिकअप वैन चालक को चोट लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि ट्रक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।



हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। वहीं दुकान मालिक नुकसान की भरपाई और मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाते नजर आए।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *