सहरसा में जूनियर इंजीनियर पर जानलेवा हमला, लूटपाट के दौरान गर्दन पर मारा चाकू

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने जल संसाधन विभाग के एक जूनियर इंजीनियर पर जानलेवा हमला कर दिया। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने इंजीनियर की गर्दन पर चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।



जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार पूर्वी कोशी तटबंध के किनारे चल रहे कार्य का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सरोनी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल इंजीनियर को आनन-फानन में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *