जदयू ने घनश्याम महतो और मुन्ना पर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए प्रखंड अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी द्वारा घनश्याम महतो को कहरा प्रखंड अध्यक्ष तथा मुन्ना को सत्तर कटैया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दोनों नेताओं पर पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।



इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में पार्टी पहले से अधिक मजबूत होगी और जमीनी स्तर पर संगठन को नई दिशा मिलेगी।



कार्यकर्ताओं ने कहा कि घनश्याम महतो और मुन्ना लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं तथा आम जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी।

Related Posts

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *