सहरसा में 5 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 30 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

सहरसा। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, बिहार के निर्देश पर 5 सितंबर 2026, शनिवार को जिला स्कूल, सहरसा परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मेले में निजी क्षेत्र की 30 से अधिक नियोजक कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर 3 हजार से अधिक रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। बिहार रोजगार सेतु पोर्टल detjob.bihar.gov.in पर निबंधित एवं पंजीकृत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।


मेले में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से बिहार सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। प्रशासन ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


साथ ही जिला प्रशासन सहरसा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों से मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया गया है, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *