सहरसा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

सहरसा: सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के देहद में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देहद निवासी मिठ्ठु साह के पुत्र पुतुल उर्फ देवचन्द्र के रूप में हुई है।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पुतुल उर्फ देवचन्द्र बाइक से देहद से सौर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, कृष्णाष्टमी के अवसर पर लगने वाले मेले में पुतुल पेप्सी-सोडा की दुकान लगाते थे। इसी सिलसिले में वह मेला स्थल पर दुकान लगाने के लिए जगह देखने जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटा रही है। वाहन को पुलिस ने जप्त कर लिया है हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मॉटम के लिए भेज दिया है

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *