सहरसा में नशीले पदार्थ के सेवन का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, धारदार हथियार से हमला; डीआईजी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग

सहरसा। नवहट्टा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 18 अगस्त की देर शाम करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना में घायल मोहम्मद जाकीर का सहरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


पीड़ित पक्ष के अनुसार, पड़ोस के कुछ लोग कथित तौर पर नशीले पदार्थ का सेवन कर गाली-गलौज कर रहे थे। इसका विरोध मोहम्मद जाकीर, मोहम्मद गोलू समेत अन्य लोगों ने किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर मोहम्मद अताबूल, मोहम्मद रसतकिम, मोहम्मद जाहिद सहित उनके घर की महिलाओं और अन्य लोगों ने अचानक मारपीट शुरू कर दी।


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान मोहम्मद अताबूल ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मोहम्मद जाकीर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मोहम्मद कलाम, मोहम्मद सज्जाद समेत अन्य लोगों के भी घायल होने की बात कही गई है।



घायलों को इलाज के लिए नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जाकीर की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।


पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना को लेकर नवहट्टा थाना में आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि मामले में शामिल लोग खुलेआम घूम रहे हैं।


इसी मामले को लेकर आवेदक ने सहरसा पुलिस अधीक्षक और कोसी रेंज के डीआईजी को आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



हालांकि, मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *