सहरसा में पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए प्रमंडलीय स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दीप प्रज्वलित कर हुई शुरुआत

सहरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सहरसा के तत्वावधान में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BSLSA) द्वारा ‘अधिकार मित्र’ यानी पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) के लिए एक दिवसीय प्रमंडलीय स्तरीय जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर DLSA के प्रभारी सचिव कुद्दूस अंसारी, जज इंचार्ज श्री मुकेश कुमार एवं सुश्री नेहा कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम/द्वितीय श्रेणी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का आयोजन 29 अगस्त 2026 को विकास भवन परिसर, सहरसा में किया गया। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने भाग लिया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पैरा लीगल वॉलंटियर्स को आम लोगों तक कानूनी सहायता एवं उनके विधिक अधिकारों की जानकारी पहुंचाने, जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सेवाओं से जोड़ने तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के बीच कानूनी जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने पैरा लीगल वॉलंटियर्स की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा सरकारी एवं कानूनी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।


कार्यक्रम में ‘अधिकार मित्र’ के रूप में PLVs की भूमिका को मजबूत करने और आम लोगों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *