खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ: सहरसा में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया हिस्सा

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ और ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को देशभर के 1,500 से अधिक स्थानों पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और खेल केंद्रों में लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के उभरते एथलीटों और युवाओं से सीधे संवाद कर उनके विचार, सुझाव और नए विचारों को सामने लाना तथा भारत के खेल इकोसिस्टम को और मजबूत करना रहा।



इस कार्यक्रम के लिए सहरसा के रमेश झा महिला कॉलेज का भी चयन किया गया था। कॉलेज परिसर में छात्राओं और युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम को देखा और खेल को लेकर उनके विचारों को सुना।



कॉलेज की प्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का इस कार्यक्रम के लिए चयन होना गर्व की बात है। आज का कार्यक्रम प्रतिभाओं को निखारने, युवाओं को जागरूक करने और उन्हें खेल से जोड़ने की शुरुआत है। खेल से केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है।



कार्यक्रम में बिहार के पूर्व खेल मंत्री डॉ. आलोक रंजन झा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है तो उसके जीवन में खेल का होना जरूरी है।


वहीं, कोसी क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रोशन सिंह धोनी ने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री का यह संवाद कार्यक्रम लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़कर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रखा जा सकता है। खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ नशामुक्ति की दिशा में भी महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।


कार्यक्रम में युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और देश के खेल भविष्य को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *