नेपाल में भूस्खलन के बाद कोसी नदी में बढ़ा दबाव, नारायणपुर में तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत

सहरसा। नेपाल में हुए भूस्खलन के बाद कोसी नदी में पानी का दबाव बढ़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि फिलहाल किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है, लेकिन सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र में कोसी नदी का कटाव लगातार जारी है। कम जलस्तर के बावजूद कटाव की रफ्तार तेज बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


नवहट्टा प्रखंड के सत्तौर पंचायत स्थित नारायणपुर गांव में कोसी नदी धीरे-धीरे गांव की जमीन को अपने आगोश में ले रही है। कटाव की चपेट में आने से कई घर और घरों के बाहर बने शौचालय नदी में विलीन हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों के सामने अपने आशियाने और जमीन को बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।


स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटाव पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में गांव के कई और घर इसकी चपेट में आ सकते हैं। लगातार हो रहे कटाव को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से कटावरोधी कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।



अब देखना होगा कि नारायणपुर गांव में लगातार जारी कोसी के कटाव को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *