सहरसा में सूने घर में लाखों की चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर; CCTV कैमरा और DVR भी ले गए

सहरसा: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित पासवान टोला में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब ₹5 लाख मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मकान असम राइफल से वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुए विनय कुमार ठाकुर का है। वे मूल रूप से नवहट्टा थाना क्षेत्र के मुरादपुर वार्ड संख्या 7 के निवासी हैं और वर्ष 2020 से सहरसा नगर निगम के वार्ड संख्या 11, पासवान टोला स्थित अपने मकान में रह रहे हैं।

मुरारी ठाकुर ने बताया कि विनय कुमार ठाकुर अपनी पत्नी के साथ 21 जुलाई को अपने बेटे से मिलने पुणे गए हुए हैं। उनका बेटा वहीं रहता है। इसी दौरान मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर की छत पर बने गेट और दीवार को तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने घर में रखी गोदरेज अलमारी और ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखे सोना-चांदी के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

बुधवार सुबह करीब 7 बजे विनय कुमार ठाकुर के भतीजे मुरारी ठाकुर जब घर देखने पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत सदर थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और उसका डीवीआर (रिकॉर्डिंग सिस्टम) भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

इधर, सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *