खेत से गुजरने के विवाद में युवक की पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर; जातिसूचक गाली देने का भी आरोप

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के वीरवार गांव वार्ड संख्या-4 में खेत से होकर गुजरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। घटना में घायल युवक को पहले महिषी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।



घायल युवक की पहचान कुणाल पासवान के रूप में हुई है। पीड़ित के अनुसार, वह खेत में बने रास्ते से होकर जा रहा था। इसी दौरान खेत में काम कर रहे मुलायम यादव, संजय यादव, विक्रम यादव समेत अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। रास्ते से गुजरने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।


कुणाल पासवान का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी कि यह उनका रास्ता है। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया।



घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के आधार पर मामले की जांच कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *