सहरसा के गंगजला वार्ड नंबर-31 में मकान में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख का सामान जलकर राख; दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

सहरसा। शहर के गंगजला वार्ड नंबर-31 स्थित पुराने बस स्टैंड के पीछे एक मकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अगलगी में मकान के एक कमरे में रखा फर्नीचर सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने से एक बड़ी घटना होने से बच गई।


घटना के संबंध में मकान निवासी सुनैना देवी ने बताया कि वह घर के दूसरे कमरे में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक एक कमरे से धुआं निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पातीं, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।



सूचना मिलने के करीब 15 मिनट के अंदर अग्निशमन विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने से कमरे में रखा फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जल गया है।


घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर-31 के वार्ड पार्षद आशीष कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। रिहायशी इलाके में आग लगने से कुछ देर तक लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि, अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया और बड़ी दुर्घटना टल गई।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *