सहरसा में अनुपस्थिति रजिस्टर को लेकर हुई थी बहस कोऑर्डिनेटर ने लगाया सिविल सर्जन पर थप्पड़  मारने की कोशिश का आरोप,

सिविल सर्जन ने आरोपों को बताया निराधार, कहा- गलत संचिका लेकर पहुंचे थे समीर कुमार गुप्ता, अनुपस्थिति रजिस्टर को लेकर हुई थी बहस**

एंकर-सहरसा।  जिला स्वास्थ्य समिति के कोऑर्डिनेटर समीर कुमार गुप्ता ने सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद पर बदसलूकी करने और थप्पड़ मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, सिविल सर्जन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल गलत संचिका लेकर आने पर समीर कुमार को फटकार लगाई थी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिला स्वास्थ्य समिति के उर्मिला संस्थान में कार्यरत करीब 110 कर्मचारियों का वेतन लंबित था। अक्टूबर माह के वेतन भुगतान से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कराने के लिए समीर कुमार गुप्ता सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान संचिका और अनुपस्थिति रजिस्टर को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।


समीर कुमार गुप्ता का आरोप है कि वे जिले के सभी डाटा ऑपरेटरों के वेतन भुगतान से संबंधित फाइल लेकर गए थे। सिविल सर्जन ने उनसे संचिका के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर उन्होंने पूछा कि किस महीने की संचिका चाहिए, ताकि संबंधित रजिस्टर उपलब्ध कराया जा सके। आरोप है कि इसी बात पर सिविल सर्जन नाराज हो गए और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कहा। समीर का दावा है कि इसी दौरान सिविल सर्जन ने उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अपना चेहरा हटा लिया, जिससे थप्पड़ नहीं लगा।


वहीं, सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने समीर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला कंचन कुमारी की अनुपस्थिति से संबंधित था। उनके अनुसार, संबंधित कर्मचारी पूरे महीने अनुपस्थित थीं और उन्होंने अपने स्तर से हरे पेन से अनुपस्थिति दर्ज की थी। इसके बावजूद अनुपस्थिति रजिस्टर पर उपस्थिति से संबंधित हस्ताक्षर किए जाने की बात सामने आई थी। इसी को लेकर उन्होंने समीर से संबंधित संचिका और रजिस्टर लाने को कहा था।


सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि समीर गलत फाइल लेकर पहुंचे थे, जिस पर उन्हें फटकार लगाई गई। उन्होंने कहा कि न तो उन्होंने किसी के साथ बदसलूकी की और न ही थप्पड़ मारने की कोशिश की। उन्होंने समीर कुमार की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया।


फिलहाल, इस घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *