सोनवर्षा कचहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.550 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

करकटनुमा घर में चदरे के बक्से में छिपाकर रखा था गांजा, 710 रुपये नकद भी बरामद; पहले भी तस्करी के मामले में जा चुका है जेल


सहरसा। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दिवारी गांव में छापेमारी कर 10 किलो 550 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से 710 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।



इस संबंध में सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सोनवर्षा कचहरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दिवारी गांव के वार्ड नंबर-02 निवासी विनोद यादव अपने घर से गांजे की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार कर रहा है।



सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुप्रिती वर्मा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी की तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।


घर की तलाशी लेने पर करकटनुमा मकान में रखे चदरे के एक बक्से से 10.550 किलोग्राम गांजा और 710 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने गांजा और नकदी जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनोद यादव, पिता स्व. सतो यादव, का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। इस मामले में सोनवर्षा कचहरी थाना कांड संख्या 107 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सुप्रिती वर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह सहित थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *