सहरसा पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे के साथ निकाली पदयात्रा

रेनबो रिसोर्ट में जनसभा को किया संबोधित, डीबी रोड पर 600 मीटर तक पैदल मार्च; कांग्रेस, राजद, सपा और कम्युनिस्ट पार्टियों पर साधा निशाना


सहरसा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बुधवार को सहरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेनबो रिसोर्ट में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के बैनर तले डीबी रोड में करीब 600 मीटर तक पैदल मार्च किया। पदयात्रा में पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।


जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सवाल उठाया कि आखिर लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ के नाम पर पदयात्रा निकालने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसी सरकार जरूरी है, जो जनता के हित में काम करे और देश की सीमाओं के साथ आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करे। देश में शांति व्यवस्था कायम रखने, गरीबी मिटाने और गरीबों के कल्याण के लिए सरकार को लगातार काम करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त इलाज, किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि, जनधन खातों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, बेहतर सड़कें, स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय, गरीबों को पक्का मकान और मुफ्त अनाज उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।


विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि विपक्ष विदेशी महागुरुओं से महामंत्र लेकर देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहा है। कांग्रेस, राजद, सपा और कम्युनिस्ट पार्टियों का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इन दलों को संभल जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के लोग वर्ष 1947 के विभाजन का दर्द दोबारा नहीं झेलना चाहते। देश के लोग एकजुट रहना चाहते हैं।


उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य दोहराते हुए कहा कि तब तक देश से गरीबी पूरी तरह दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने राजद को परिवारवाद की राजनीति करने वाली पार्टी बताया और उस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।


अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि भारत का संविधान महान है और सहरसा ऋषि-मुनियों के साथ-साथ महान स्वतंत्रता सेनानियों की धरती रही है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *