सहरसा के सराही में जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, चारदीवारी निर्माण रोकने की मांग

एसपी को आवेदन देकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, कई अन्य केवाला धारकों ने भी जमीन पर जताया अपना दावा

बिहार के सहरसा जिले में जमीन पर जबरन कब्जा कर चारदीवारी निर्माण कराने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर शिवपुरी वार्ड नंबर-5 निवासी मनीता कुमारी, पति अशोक कुमार गुप्ता, ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



मनीता कुमारी का दावा है कि उन्होंने सराही वार्ड नंबर-40 में खतियानधारी से विधिवत जमीन की रजिस्ट्री कराई है। इसके बावजूद कुछ जमीन कारोबारियों पर निजी लाभ के लिए अन्य लोगों से जमीन का एग्रीमेंट कराकर विवादित जमीन पर जबरन चारदीवारी निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है


इस मामले में सराही निवासी सुरेंद्र साह ने बताया कि उन्होंने सहित चार से पांच अन्य लोगों ने वर्ष 2021 में ही संबंधित जमीन की रजिस्ट्री (केवाला) कराई थी। उनका कहना है कि वे लोग जमीन का सरकारी लगान भी नियमित रूप से जमा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद कुछ जमीन कारोबारियों द्वारा कथित रूप से जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है।


पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप कर जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि रजिस्ट्री कराने के बाद भी जमीन पर निर्माण कार्य होने से उनके अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।


वहीं, पुलिस अधीक्षक की ओर से मामले में कार्रवाई का भरोसा दिए जाने की बात कही गई है। अब जमीन के दस्तावेजों के सत्यापन और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जमीन के स्वामित्व एवं कब्जे को लेकर वास्तविक स्थिति क्या है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *