सहरसा के पंचवटी चौक के पास नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी

सहरसा। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी चौक के समीप कुंवर टोला में मंगलवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय घटनास्थल पर नवजात बच्ची का शव मौजूद नहीं था। बाद में किसी व्यक्ति ने प्रशासन को गुप्त सूचना दी कि कुंवर टोला में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।


मौके पर पहुंचे सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नवजात बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


फिलहाल नवजात बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *