DM दीपेश कुमार ने की समीक्षा बैठक, अपर समाहर्ता निशांत ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी*
सहरसा जिले में अभियान बसेरा-2 के तहत वासभूमिहीन परिवारों की पहचान, सर्वेक्षण और आवेदन लेने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है।
जिलाधिकारी दीपेश कुमार (भा.प्र.से.) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी DCLR, BDO, CO और राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में आज अपर समाहर्ता निशांत ने प्रेस वार्ता कर अभियान के उद्देश्यों और व्यवस्था की जानकारी दी।
अपर समाहर्ता ने बताया कि जिले के सभी संभावित वासभूमिहीन परिवारों तक पहुंचने के लिए डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों, जीविका समूहों और स्थानीय कर्मियों का सहयोग लिया जाएगा।
*विशेष शिविर की तारीखें
1. *पंचायत स्तर पर:* जिले की सभी पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में *22 सितंबर से 25 सितंबर 2026* तक विशेष शिविर लगेगा।
2. *अंचल स्तर पर:* सभी अंचल कार्यालयों में *22 सितंबर से 28 सितंबर 2026* तक विशेष शिविर लगेगा। यहां प्रातः 6:00 बजे से आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद भी सामान्य कार्यालय अवधि में आवेदन जारी रहेगा।
प्रत्येक अंचल कार्यालय में आवेदन के लिए विशेष डेस्क बनाया जाएगा। आवेदन जमा करने पर आवेदक को आवेदन संख्या और तिथि के साथ विधिवत पावती दी जाएगी और पंजी भी संधारित की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
ऑनलाइन आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के *बिहारभूमि पोर्टल* के माध्यम से भी किया जा सकता है।
अपर समाहर्ता ने स्पष्ट किया कि इस कार्य के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं है। लोग अपने पंचायत सरकार भवन या अंचल कार्यालय में ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
पंचायत और अंचल स्तर पर मिले आवेदनों को समेकित कर जांच और सत्यापन के बाद पात्र लाभुकों के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।


