कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को मतदान

बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में 22 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।


प्रमंडलीय आयुक्त, कोशी सह पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है।



उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर को पूर्णिया में मतगणना होगी।


कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 जिले शामिल हैं। इनमें खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और बांका शामिल हैं। इन जिलों में कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,34,593 मतदाता हैं। इनमें 1,02,554 पुरुष, 32,034 महिला और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।


प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि निष्पक्ष, स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित अन्य जानकारियां समय-समय पर जारी की जाएंगी।


प्रेस ब्रीफिंग में सहरसा के जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार एवं उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्णिया प्रमंडल दिनेश लाल दास सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *