जनता दरबार में डीआईजी ने सुनी 30 परिवादियों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

सहरसा। पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, कोशी क्षेत्र, सहरसा में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कोशी एवं मिथिला क्षेत्र से पहुंचे 30 परिवादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. आशीष कुमार, भा.पु.से. के समक्ष रखीं।

ज्ञात हो कि डॉ. आशीष कुमार वर्तमान में कोशी क्षेत्र के साथ-साथ मिथिला क्षेत्र के भी प्रभार में हैं। डीआईजी ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस विभाग के अनुसार, कोशी क्षेत्रीय कार्यालय में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करना है। जनता की शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालय स्तर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *