बचत की सीख या हजारों दीपों का उत्सव? पीएम मोदी के जन्मदिन पर सहरसा में दीपोत्सव को लेकर चर्चा

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहरसा के शाहपुर स्थित बाढ़ आश्रय स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।



चर्चा का मुख्य कारण यह है कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न अवसरों पर लोगों से संसाधनों और खर्चों में बचत की अपील करते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके जन्मदिन के अवसर पर बड़े पैमाने पर दीपोत्सव आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच बचत के संदेश और भव्य आयोजन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि जिस बाढ़ आश्रय स्थल पर दीपोत्सव का कार्यक्रम प्रस्तावित है, वहां कार्यरत जीविका दीदियों को आयोजन की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। वहीं, कार्यक्रम में शाम के समय संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी चर्चा है।


इस संबंध में भाजपा सत्तरकटैया मंडल अध्यक्ष मनोरंजन चौधरी ने स्पष्ट किया कि दीपोत्सव का आयोजन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निजी खर्च से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त करना और उनके दीर्घायु होने की कामना करना है।



वहीं, स्थानीय बाढ़ पार्षद को भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। हालांकि, आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।


फिलहाल शाहपुर स्थित बाढ़ आश्रय स्थल पर प्रस्तावित हजारों दीपों का यह आयोजन सहरसा में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *