पत्रकार अभिषेक कुमार पर हमले के विरोध में सहरसा में सिविल सर्जन का पुतला दहन 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर सहरसा बंद की चेतावनी

सहरसा। वासुदेव स्कूल के मध्यान्ह भोजन में छिपकली मिलने की खबर के संकलन के दौरान सदर अस्पताल पहुंचे प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार अभिषेक कुमार से कथित मारपीट के विरोध में रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर छात्र, युवा एवं सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद का पुतला दहन कर आरोपितों की गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की।


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रभारी अधीक्षक डॉ. एसके आजाद और अस्पताल प्रबंधक सिंपी कुमारी ने पैरामेडिकल छात्रों को बुलाकर पत्रकार से मारपीट कराई। घायल पत्रकार का इलाज नारायण मेडिकल कॉलेज में कराया गया। सदर थाना में आवेदन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर संगठनों ने आक्रोश जताया।


48 घंटे में कार्रवाई नहीं तो सहरसा बंद


युवा कांग्रेस नेता मनीष कुमार ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन और सहरसा बंद किया जाएगा।


एआईएसएफ के पूर्व छात्र नेता शंकर कुमार ने अस्पताल प्रबंधक की नियुक्ति और अस्पताल की कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। आरवाईए नेता कुंदन यादव ने पत्रकारों की सुरक्षा और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।


संगठनों ने जताया विरोध


समाजसेवी सोहन झा, अभाविप नेता मोनु झा, छात्र राजद नेता धीरज सम्राट, युवा कांग्रेस नेता विक्रम यादव, समाजसेवी रोशन कुमार माधव, कौशल क्रांतिकारी, जदयू नेता प्रवीण कुमार और एनएसयूआई नेता बंटी झा ने घटना की जांच, आरोपितों पर कार्रवाई और अस्पताल की कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर शहर बंद की चेतावनी दी गई।


डीएम ने दिया जांच का आश्वासन


जिलाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों पर कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के नेता मौजूद थे।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *